तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव कोटर धर्म चंद कलां में नौजवान का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी गोला जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
कत्ल करने वाला मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। मृतक के नाना स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके बच्चे स्वर्ण सिंह को गांव का ही युवक अनमोलदीप सिंह घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसने किसी बात के चलते बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। सतनाम सिंह की छाती में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गांव पंडोरी गोला का सतनाम सिंह रोजगार की तलाश के लिए कुछ समय पहले विदेश (बहरीन) गया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह विदेश से लौटा था।
जानकारी के अनुसार बीते सतनाम सिंह का दोस्त अनमोलदीप सिंह को यह बोलकर अपने साथ ले गया कि वे कहीं घूमने जा रहे हैं। काफी समय तक सतनाम सिंह वापस घर नहीं लौटा तो घरवालों ने पुलिस को सूचित किया। बाद में पता चला कि एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। यह शव किसी और का नहीं बल्कि सतनाम सिंह का था।
अनमोलदीप सिंह ने अपनी मौसी के बेटे को साथ लिया, जिसकी मदद से उसने दोस्त सतनाम सिंह की छाती पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। थाना झब्बाल के प्रभारी अशोक मीना समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है, ताकि हत्या का कारण सामने आ सके और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। घटना की सूचना झब्बाल थाने की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।