तरनतारनः जिला तरनतारन के अंतगर्त आते गांव में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौधरियां के अधीन आते गांव नौशहरा पनुन्या में एक अवैध घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
Punjab News: घर में बनी पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घायल#Punjab #News pic.twitter.com/7EC7e5ub0K
— Encounter India (@Encounter_India) February 6, 2025
बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बच्चा भी झुलस गया है, जिसे तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की जा सकती।
मौके पर जानकारी देते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति व माता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र भजन सिंह निवासी चौधरियां वाला ने अपने घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री लगा रखी थी। आज सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोग घायल हो गए और एक महिला जश्नप्रीत कौर पत्नी आकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।