
जालंधर (वरुण)। देश में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है। वहीं ताजा मामला जालंधर से सामने आ रहा है। जालंधर में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री से शहरवासियों में हड़कंप मच गया है। सेहत विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जालंधर में N440K इस स्ट्रेन के 2 मरीजों में लक्षण पाए गए।