HomeਪੰਜਾਬPunjab News: Baring College के बाहर व्यक्ति का हंगामा, तोड़ा बस का...

Punjab News: Baring College के बाहर व्यक्ति का हंगामा, तोड़ा बस का शीशा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटालाः नशे की हालत में व्यक्ति ने बेरिंग कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान व्यक्ति ने कॉलेज के गेट के पास सड़क पर खड़ी बस का शीशा तोड़ दिया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया और उसे थाने ले गई। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने नशे की हालत में पहले तो कॉलेज के गेट पर अपनी कार ठोक दी।

उसके बाद व्यक्ति ने कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर खड़ी बस का शीशा तोड़ दिया। इस पूरे हंगामे की सीसीटीवी भी सामने आई है। इस हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को काबू कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਨਿਊਜ਼ ਉੱਤੇ ਸਾਰੀ ਖ਼ਬਰਾਂ ਕੰਪਿਊਟਰ ਦੁਆਰਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਤੀਜੇ ਧਿਰ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸਲਈ ਧਿਆਨ ਨਾਲ ਪੜ੍ਹੋ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰੋ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਮੱਸਿਆ ਲਈ ਅਸੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਨਹੀਂ ਹੋਵਾਂਗੇ। 

ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Lifestyle