![Innocent Heart School](https://encounternewspaper.com/wp-content/uploads/2024/11/Innocent-1080-x150.jpg)
अमृतसरः जंडियाला गुरु के गांव तिमोवाल में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां नकाबपोशों व्यक्तियों द्वारा महिला सरपंच के पति पर गोलियां चलाई गई। हादसे में घायल महिला सरपंच के पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना में सुखदेव के 3 गोलियां लगी है। गंभीर हालत में सुखदेव सिंह का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना स्थल से खोल भी बरामद किए है। घटना को लेकर बाजार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घायल हुए सुखदेव सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि सुखदेव सिंह किसी काम से गए हुए थे और वह वहां से वापिस आ रहे थे, इसी दौरान 3 नकाबपोश लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। जिससे सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गोली चलाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए।दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अरुण शर्मा ने कहा कि गोलियां चलने के घायल सुखदेव सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है और घटना स्थल से उनकी टीम ने खोल भी बरामद किए है। जल्द आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।