राजस्थान: जिले के जालोर और सिरोही इलाकों में भूकंप आने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5:28 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए और धरती कांपती रही। अभी तक कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
बताया जा रहा है कि माउंट आबू, आबूरोड, रेवदर के इलाकों मे झटके महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन 3 से 4 सेकेंड के समय का अनुमान लगाया जा रहा है।
वैज्ञानिको की माने तो धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। जिनके टकराने से कई बार प्लेट्स प्लेट्स टूटने लगती हैं। जिससे निकली ऊर्जा के बाद भूकंप आता है।