
ऊना (रोहित शर्मा): आज भाजपा महिला मोर्चा ऊना की शहरी ईकाई द्वारा आयोजित बैठक में कई महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सभी महिलाओं को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली महिला शक्ति का स्वागत है।
पार्टी में सभी को मान सम्मान दिया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने शहरी ईकाई में शामिल होने वाली महिलाओं में नगर परिषद ऊना के वार्ड 7 से रविंद्र कुमारी, रोशनी देवी, वार्ड 8 से नरेश कुमारी, संतोष देवी, प्रवीण देवी, सोनम देवी, देवकी देवी, वार्ड 10 से वंदना देवी, मधु बाला, वार्ड 11 से निशा देवी, इंदु और सुलोचना को भगवे सिरोपे देकर सम्मानित किया और पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वाली सभी महिला सदस्यों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन हितेषी नीतियों के चलते उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस काल के दौरान महिला भाजपा ने भी समाज सेवा में उम्दा कार्य किए हैं। जिसके चलते उन्हें भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा मिली। वहीं सतपाल सिंह सत्ती ने महिला भाजपा की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीद है महिला मोर्चा ये क्रम आगे भी जारी रखेगा। इस मौके पर महिला भाजपा की प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा, ऊना सदर की मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा, पार्षद पुष्पा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला चौधरी, शहरी ईकाई से रितू, प्रधान ग्राम पंचायत सुनेहरा आशा पवार समेत भाजपा और महिला भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।