अमृतसर: थाना छेहरटा के अधीन पड़ती मिरी पिरी अकेडमी के नजदीक पुलिस फायरिंग होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की हिरासत से भाग रहे आरोपी को गोली भी लगी है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल मे ले जाया जा रहा है। वही घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुँच कर जांच कर रहे है।
घायल आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र जगरूप सिंह के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उल्टी करने के बहाने पुलिस मुलाजिम से पिस्तौल छीन ली। जिसके बाद आरोपी द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गोली मारी, जो जगरूप के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था।