तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव कोटर धर्म चंद कलां में नौजवान का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी गोला जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
कत्ल करने वाला मृतक का दोस्त बताया जा रहा है। मृतक के नाना स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके बच्चे स्वर्ण सिंह को गांव का ही युवक घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि उसने किसी बात के चलते बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना झब्बाल थाने की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।