दूसरे पक्ष का आया बयान, बताई घटना की असल वजह
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में आज एतिहासिक गुरुद्वारा श्री संत घाट से नगर कीर्तन शुरू किया गया। इस नगर कीर्तन की पूरे शहर में परिक्रमा की जा रही थी, तभी चौक चेलियां के पास गतका खेल रहे युवकों के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान घटना स्थल पर विवाद इतना बढ़ गया कि किरपाणों से हमला किया गया। घटना में 2 नौजवान घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच नगर कीर्तन के दौरान हुआ। जिसमें सरेआम हथियार लहराते हुए नौजवान दिखाई दिए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस घटना के दौरान एक पक्ष ने केसों की बेअदबी के आरोप लगाए है।
बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान चौक चेलयां के पास गतका खेल रहे युवकों के साथ कुछ युवक अपनी मोटरसाइकिल की रेस बार-बार दे रहे थे और सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल एक गतका खिलाड़ी रोबिन लाहौरियां ने कथित तौर पर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
इस घटना की पूरे क्षेत्र में निंदा हो रही है। वहीं, आयोजकों ने भी कहा है कि नगर कीर्तन के दौरान ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर रोहन हंस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी भी तरह की बेअदबी नहीं की और किसी से कोई झगड़ा भी नहीं कियाहै। बल्कि उक्त युवक ने हम पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में हमें चोटें लगी हैं।