नई दिल्लीः भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) क्विक कॉमर्स सेक्टर में एंट्री मारने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो Reliance Jio Mart जल्द ही इस मार्केट में रि-एंट्री कर सकता है। हालांकि, कंपनी शुरुआत में 7 से 8 शहरों में ही फोकस करेगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 1000 शहरों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में इस सर्विस को जल्द शुरू कर सकती है।
हालांकि, Jio Mart इस मार्केट में बिलकुल नया प्लेयर नहीं होगा। कंपनी पहले भी 90 मिनट में सामान डिलीवर करती थी। इसके लिए Jio Mart Express सर्विस यूज करनी होती थी। इस सर्विस को कंपनी ने एक साल पहले बंद कर दिया था। इस सर्विस को कंपनी ने नवी मुंबई और मुंबई के दूसरे एरिया में लॉन्च किया था।
अब कंपनी ने 30 मिनट में सामान डिलीवरी करने पर टार्गेट रखा है। जहां Blinkit, Zepto और Swiggy 10 से 15 मिनट में ग्रॉसरी और नॉन-ग्रॉसरी आइटम डिलीवर करते हैं। वहीं Jio Mart ने 30 मिनट का टार्गेट रखा है। शुरुआत में कंपनी सिर्फ ग्रॉसरी ही डिलीवर करेगी। हालांकि, बाद में इसे दूसरे सेक्टर में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
Jio Mart अपनी सर्विस के लिए रिलायंस रिटेल नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा, जिससे तेजी से सामान को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। फिलहाल Jio Mart पर यूजर्स को शेड्यूल्ड डिलीवरी और नेक्स्ट डे डिलीवरी का विकल्प मिलता है। इस मार्केट में रिलायंस के आने से कंपटीशन बढ़ेगा।