
बिजनेसः सेंसेक्स शुक्रवार यानी सप्ताह के आखिरी दिन 123 अंक की गिरावट के साथ 75,612 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.46% की गिरावट है।
एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.0053% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.96% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.77% की तेजी है। 20 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,311.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 3,907.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
इससे पहले 20 फरवरी को सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ था।