वाशिंगटन। कभी फेमस पोर्न स्टार रहीं जेना जेमसन एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हो गई हैं। इस कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। जेना Guillain-Barre syndrome से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर की नसें कमजोर हो जाती हैं।
जेना जेमसन कुछ दिनों से ठीक से नहीं चल पा रही थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में जांच में उनको पता चला कि वह Guillain-Barre syndrome नाम के न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर से ग्रस्त हैं। 47 साल की जेना एडल्ट इंडस्ट्री की दुनिया में जाना पहचाना नाम रही हैं। इस न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर के कारण वह बेडरिडन हैं। वह खुद को बेड से हिला भी नही पातीं। उनके पार्टनर लियोर बिटन ने उनकी मौजूदा स्थिति का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
बिन की 4 साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि जेना की मांसपेशियां इतनी कमजोर हो गई हैं, इस कारण वह खुद से बाथरूम तक नहीं जा पाती हैं। लियोर ने बताया, ‘अगर वह खुद से जाती हैं तो गिर जाती हैं। अब उनके पैर भी मुझे पकड़ने पड़ते हैं, वह खुद से बिल्कुल नहीं चल पा रही हैं।’ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, यह एक तरह का न्यूरोलॉजिल डिस्ऑर्डर है। Guillain-Barrre syndrome के लक्षण सबसे पहले पैर और हाथ में देखे जाते हैं। ‘सुन्न होना, चुभन, मांसपेशी में कमज़ोरी, दर्द, संतुलन और समन्वय की समस्याएं’….ये इस न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर के प्रमुख लक्षण हैं। माना जाता है कि ये सिंड्रोम इम्यून सिस्टम में परेशानी के कारण होता है। जिस कारण शरीर बीमारी और इंफेक्शन से नहीं लड़ पाता है। सामान्यत: जब भी शरीर में कोई कीटाणु जाता है तो इम्युन सिस्टम उस पर हमला करता है। लेकिन Guillain-Barrre syndrome के केस में ऐसा नहीं हो पाता है। इसमें उलट इस सिंड्रोम में शरीर की नसें कमजोर हो जाती हैं।