नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसमें कहा गया है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर है। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार जल्द ही उन्हें एक बड़ा तोहफा दे सकती है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय हो गया है। ये होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी जबरदस्त इजाफा होगा। बता दें कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।