![Innocent Heart School](https://encounternewspaper.com/wp-content/uploads/2024/11/Innocent-1080-x150.jpg)
नई दिल्लीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिसके चलते उन्हें विमान के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि सांस में तकलीफ के कारण कुछ साल पहले शिबू सोरेन को मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने यूपीए के पहले कार्यकाल में कोयला मंत्री रहे थे, लेकिन चिरूडीह हत्याकांड में उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा।
उनके पिता शोभराम सोरेन की हत्या के बाद वे राजनीति में आए। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। यूपीए के पहले कार्यकाल में वह कोयला मंत्री बने थे लेकिन चिरूडीह हत्याकांड में उनका नाम आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। पिता शोभराम सोरेन कि हत्या के बाद शिबू ने राजनीति में कदम रखा था।