Rashifalआज का राशिफल, 4 अगस्त 2024

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2024

Date:

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है।

मेष राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।आज किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। आज आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।स्टूडेंट को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने आप को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे।इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा।

वृष राशि-दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि- आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे। नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं। आज सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगी। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी।

कर्क राशि –आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे। आज ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे। आज जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। आज आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा।

सिंह राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीको में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। आज मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

कन्या राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती हैं।काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढ़ेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी।करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। आज परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।

तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी।इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है।आज आपको अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि-आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें।आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं।स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज परिवार के लोग साथ में समय बीताएंगे।

धनु राशि-आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े।आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी, जिनको आप आसनी से निपटा लेंगे।आज बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दे। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

मकर राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। बिजनेस में आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत की जरूरत है।आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा।नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें।आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे।वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें। असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह- मशवरा करें।

मीन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा।इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। आज कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

Innocent Heart School
Disclaimer: All news on Encounter India is computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

Jalandhar News: Ice Factory में गैस लीक को लेकर DC ने किए आदेश जारी, पढ़े पत्र

जालंधर, ENS। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने दोमोरिया...

बद्दी यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

ओजश मिस्टर ओर प्रतिशा बनी मिस फ्रेशर बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी...

ट्रैफिक, चोरियों व बुलेट के पटाकों से परेशान लोगों ने रोया दुखडा

जनता की हर समस्या का होगा समाधान-अफरोज हाऊसिंग बोर्ड पहुंचने...

मातृशक्ति ने एस.पी व महिला टीम को खुलकर बताई अपनी दुख तकलीफें

एस.पी कार्यालय में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष सुनवाई...

विश्व सफाई दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

बददीसचिन बैंसल: विश्व सफाई दिवस के अवसर पर एनएसएस...

Punjab News: अवैध संबंध के शक में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

बटाला। शहर में सनसनी वारदात हुई है। यहां एक...

इस इलाके में सरपंच की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक सरपंच की हलई...

Air Marshal अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के नए चीफ, 5000 घंटे से अधिक Flying करने का अनुभव

नई दिल्ली। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अमर...
error: Content is protected !!