
संगरूरः लहरागागा के गांव चुल्लड कलां में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग सुखदेव सिंह की मौत हो गई। इस घटना के अगले दिन उनके बेटे मेजर सिंह की भी करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई जसपाल सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
उनकी मौत के बाद लोग परिवार को सांत्वना देने आ रहे थे। मेजर सिंह लोगों के बैठने की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उसे करंट का झटका लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मेजर सिंह पीआरटीसी में ड्राइवर थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मेजर सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।