
मोगाः थाना धर्मकोट के अधीन आते जलालाबाद गांव में अधजला महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मतृक गुरनाम कौर की मौत को लेकर जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने घटना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों का 5 मरले जमीन को लेकर मृतक के साथ विवाद हुआ था। दरअसल, आरोपी जमीन को अपने नाम करवाने के लिए महिला को कह रहे थे, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इस दौरान आरोपियों ने देर रात शराब के सेवन किया हुआ था और नशे में धुत्त आरोपियों में महिला के सिर पर डंडा मार उसका कत्ल कर दिया।
जिसके बाद सबूत को मिटाने के लिए आरोपियों ने महिला के शव को आग लगा दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखमिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह (मृतक का लड़का), बलविंदर कौर पत्नी सुखमिंदर सिंह (मृतक की बहू) और अमनदीप कौर पत्नी सतपाल सिंह (मृतक की डॉटर इन्लॉ) के रूप में हुई है। हालांकि चौथा आरोपी मृतक का पोता सतपाल सिंह फरार चल रहा है।