
नवांशहर: यहां भाजपा नेता जब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर हार पहनाने के लिए आए तो किसानों के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। पुलिस को दोनों गुटों को अलग -अलग करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि वह खेती कानूनों को वापिस करवाने तक भाजपा नेताओं को किसी भी गांव और शहर में घुसने नहीं देंगे। भाजपा नेताओं और किसानों के बीच हाथापाई इस हद तक बढ़ गई कि कई नेताओं के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस दौरान किसान संगठनों और भाजपा के कई नेता घायल भी हो गए। बता दें कि भाजपा नेता यहां दलित इंसाफ़ यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे लेकिन किसानों की तरफ से उनके खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी गई और दोनों गुट एक -दूसरे के साथ भिड़ गए।