
चंडीगढ़ः वैश्विक महामारी ने लोगों व प्रशासन की परेशानियां बढ़ाई हुई हैं। पंजाब में इसका संकट दिन-प्रतिदिन अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। दरअसल वायरस के पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या में आज इजाफा हुआ और यह संख्या 47 हो गई। पंजाब में अभी तक 5 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पंजाब में 1434 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1236 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट नैगटिव पाई गई है और 151 लोगों की टैस्ट रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। शहीद भगत सिंह नगर में वायरस पॉजीटिव पाए गए मरीजों की संख्या 19, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 10, जालंधर में 5, अमृतसर में 2, लुधियाना में 3, पटियाला में 1 व होशियारपुर में 7 हो गई है।