
मोगाः पंजाब में पुलिस की ओर से युद्ध नशे विरुद्ध की मुहिम चलाई जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहत आज पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम,100 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है।
डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम, 100 ग्राम हेरोइन और 2 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।