
लुधियानाः जिले के मेहरबान थाने के अधीन आते कासाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल, महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की 8 से 9 साल पहले शादी हुई थी। महिला के 2 बच्चे है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतिका की पहचान प्रतिभा यादव के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृतिका के पति प्रवेश यादव ने बताया कि वह ओरवलॉक काम करता है।
वह आज सुबह काम के सिलसिले से गया हुआ था। इस दौरान जब वह दोपहर घर पर खाना खाने के लिए आया तो देखा कि पत्नी ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद वह लोगों की मदद से पत्नी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। व्यक्ति ने कहाकि उसका पत्नी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था, उसका अपना मकान है। वह खुशी से काम पर गया हुआ था और बच्चे भी स्कूल गए हुए थे।
प्रवेश के मुताबिक उसे खुद पत्नी के आत्महत्या के कारणों के बारे में नहीं पता। कल गली के किसी के जन्मदिन पर गई थी। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दे दी गई है। वहीं ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा है। जिसके चलते वह पत्नी का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए है। दूसरी ओर पुलिस का कहना हैकि पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।