
लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास नगर निगम की टीम ने आज सलेम टाबरी इलाके में कार्रवाई की। दरअसल, चांद सिनेमा रोड के नजदीक भाई मन्ना सिंह नगर में अवैध झुग्गियों पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। इस दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों में रोष पाया गया। नगर निगम अधिकारियों और लोगों में झड़प हो गई।
इसकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें व्यक्ति द्वारा नगर निगम अधिकारियों पर हमला किया जा रहा है। मिली जानकारी बुड्डे नाले का पुल इस रास्ते से बनाने का काम किया जाना है। इसको लेकर बीते दिन अधिकारियों ने मीटिंग भी की थी। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम द्वारा झुग्गियों को गिराया गया।