
कपूरथला : रेल इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की रेल इंजन से टकराकर मौत हो गई। घटना सुल्तानपुर लोधी रेलमार्ग पर गांव शेखूपुर के पास सुबह 7:45 बजे हुई। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। मृतक युवक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने काली व सफेद रंग की चैकदार शर्ट, काली पैंट पहन रखी थी। इसके अलावा सफेद व संतरी रंग की बनियान, स्लेटी रंग की जुराबें भी पहनी हुई थीं। हादसे की सूचना जीआरपी को दी गई।
सूचना मिलते मौोके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जानकारी के अनुसार जालंधर से फिरोजपुर जा रहे रेल इंजन से युवक टकरा गया।जीआरपी के एएसआई संजीव कुमार को घटना की सूचना मिलते ही वे कॉन्स्टेबल साहिल प्रीत के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी टीम ने आसपास के गांवों में सूचना दे दी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।