
जालंधर कैंट (गुलाटी)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कल कैंट में भोले नाथ की जागों निकाली जायेगी। सुबह पहले शिव मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली जायेगी। जिसमें बैंड़ बाजे सहित ढोल व भजन मंडली शामिल होगी। शाम को भोले नाथ की जागों शिव मंदिर से निकाली जायेगी। यह जागो कैंट की प्रक्रिमा करते हुए मंदिर में सम्पन होगी। इस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभिन्न संस्थाओं की ओर से शिव भक्तों के लिए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाये जायेगे।