
जालंधर (वरुण)। देहात पुलिस की टीम ने झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में सप्लाई करने वाले आलू ठेकेदार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह पुत्र गौरा सिंह वासी कपूरथला, सनाजीर मिआ पुत्र मुन्नी मिआ वासी गांव बादशाह पुर लांबड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 7 किलों बरामद की है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने बताया कि थाना शाहकोट के एस.एच.ओ. एस.आई. साहिल चौधरी को सूचना मिली थी कि ईलाके में अफीम तस्करी की जा रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. शाहकोट दविन्द्र घुम्मण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सलैचां के निकट नाकाबंदी करके मोटर साईकल सवार उक्त आरोपियों से 7 किलो अफीम बरामद कर ली। पुलिस जांच में पता है कि आरोपी सनाजीर आलू व्यापारी है और वह पंजाब में ठेकेदारी करता है। दर्शन के साथ जानपहचान होने के कारण दोनो अफीम तस्करी में जुट गए। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।