
जालन्धर/अनिल वर्मा। कांग्रेसी नेता रिंकू सेठी का मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के साथ मोबाइल पर हुई विवादित बातचीत का वीडियो को वायरल करना जालन्धर के एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि मोगा पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले में जालन्धर थाना 2 के इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गया व्यक्ति उम्र 50 साल वासी हरदेव नगर का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में जालन्धर पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही।