
जालंधरः पंजाब प्रैस क्लब के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका लगा है। पेट में इंफेक्शन होने के चलते मेजर सिंह को शुक्रवार को श्रीमन अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था, मगर आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मेजर सिंह की कुछ महीने पहले कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई थी, मगर वह उससे ठीक हो गए थे। मेजर सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे माडल टाउन के श्मशानघाट में किया जाएगा।