
जालंधर (ens) : मकसूदा फ्लाइओवर के नीचे दो पक्षों में हुई खूनी झड़प मे एक युवक घायल हुआ है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि झगडे के दौरान थार चालक पर दूसरे पक्ष की ओर से गोलियां भी चलाई गई है। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। थार के शीशे भी टूटे है और दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वही एक युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल युवक की पहचान बस्ती गुजां निवासी मनमीत सिंह के रूप में हुई है।
Jalandhar News : दो पक्षो में हुई खूनी झड़प मे एक घायल, देखे वीडियो
more info : https://t.co/X939JpkfWV#Jalandhar #News pic.twitter.com/C3monsBEER— Encounter India (@Encounter_India) February 16, 2025
घायल युवक के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। देर शाम को मनमीत के पिता का फोन आया कि उनके बेटे पर हमला हुआ है। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उसे गंभीर चोटे लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मनमीत और उसके दोस्तों के मुताबिक मौके पर गोलियां भी चली है। लेकिन झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है इसकी जानकारी नहीं है।
थाना 1 के एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि उन्हें मकसूदा में झगड़े की सूचना मिली थी। घायल को डॉक्टरों ने अनफिट बताया है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर गोली चलने की जांच भी पुलिस कर रही है।