
जालंधर, ENS: सरकार द्वारा चौथी बार आज कैबिनेट में फेरबदल होने जा रहा है। जिसमें मोहिंदर सिंह भगत सहित 5 मंत्री शपथ लेंगे। सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से समय मांग लिया है। राजभवन में एक सादे समारोह के दौरान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलवाई जाएगी। वहीं उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की झोली में डालने वाले मोहिंदर भगत को सीएम की ओर से रिटर्न गिफ्ट दिया गया है।
दरअसल, उपचुनाव के 71 दिन बाद भगत को सरकार की कैबिनेट में जगह मिलेगी। मंत्रिमंडल में बदलाव की खबर सामने आने के बाद मोहिंदर भगत से जुड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मोहिंदर भगत आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही शहर को ढाई साल बाद फिर से मंत्री पद मिल जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहिंदर भगत को स्थानीय निकाय या खेल विभाग मिलने की संभावना है।