
जालन्धर (वरुण)। कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनिता आश्रम से 38 लड़कियां भाग गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें थोड़ी दूरी पर स्थिति कपूरथला चौक के पास ही रोक लिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला। इन लड़कियों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। सभी लड़कियां पंजाब के अलग-अलग जिलों से संबंधित हैं। लड़कियों का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जाता था। बालिग लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें कहीं भी जाने से रोका जाता है। कमिश्नरेट पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच स्थिति को कंट्रोल कर रहे है।