
जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहने वाले कबड्डी खिलाड़ा जीता मोड़ की मौत हो गई। कबड्डी खिलाड़ी जीता मौड़ पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे थे। जीता मोड़ की देर रात जालंधर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। रात को उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जीता मोड़ यूके के रहने वाले हैं लेकिन पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक उनका करोड़ों रुपये का प्रापर्टी का धंधा है। जीता का कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें वे घायल हो गए थे। निकटवर्ती साथियों के मुताबिक जीता दो दिन से परेशान थे और शराब का अत्यधिक सेवन कर रहे थे। सोमवार रात को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।