
जालंधर कैंट (गुलाटी)। गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर कैंट के गुरु रविदास गुरु द्वारा साहिब से हर्षोल्लास से निकाला गया। इस नगर कीर्तन में पहले ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर वह विक्की तुलसी, प्रेम दकोहा, विजय दकोहा, गुरशरण सिंह टक्कर, जगन मोहन सिंह जोगा, अमृत लाल सिंह लवली, हरप्रीत सिंह भसीन, सतपाल बेदी सहित अन्य मौजूद थे। संगत के लिए जगह-जगह लंगर लगाया गया था। नगर कीर्तन में बैड बाजा सहित सुंदर झांकियां सजाई गई थी। बाजारों को रंग बिरंगे जाल व लाईटों से सजाया गया था।