
जालंधर (ENS): नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कमल बिहार लैदर कॉम्लैक्स रोड पर चल रहे अवैध निर्माण पर को रोका गया है और नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही, नगर निगम ने ओल्ड ग्रीन एवेन्यू में 8 कोठियों में चल रहे अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है। वहीं, पन्नू बिहार में भी अवैध रिहायशी में चल रहे 12 यूनिट के काम रोक गया है। साथ ही 3 दुकानों में चल रहे काम पर रोक लगाई गई है।
नगर निगम ने राजा गार्डन में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। यहां अवैध दो दुकानों को नोटिस /अवेध रिहायशी नक्शा पास करवा commercial निर्माण को नोटिस जारी किया गया है। ATP सुखदेव वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन परिसरों और भवनों को सील किया गया है वह निगम से पास नहीं करवाए गए थे। व्यावसायिक और डोमेस्टिक निर्माणाधीन भावनों में सीएलयू फीस का निगम को चूना लगाया गया है।
