Ambulance न मिलने पर कंधे पर शव लेकर घूमते रहे परिजन

बिहार: बेगूसराय में एक 12 साल के बच्चे को बुखार से पीड़ित होकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शव ले जाने के लिए शव वाहन या एम्बुलेंस का अनुरोध किया, लेकिन वह सदर अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को कंधे पर लेकर अस्पताल में घूमते रहे। इसके बाद शव को ई-रिक्शा से ले जाया गया।

बेगूसराय में भीषण गर्मी से बच्चों की मौत होने लगी है। ऐसा ही एक मामला सदर अस्पताल में सामने आया। यहां एक 12 साल के बच्चे को बुखार के चलते अस्पताल ले जाया गया ।डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार ने कहा कि अस्पताल ने बच्चे के शव को ले जाने के लिए शव वाहन या एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। इस कारण परिजन मृत बच्चे के शव को लेकर अस्पताल परिसर में घूमते रहे और फिर ई-रिक्शा से ले गये।