
जालोरः जिले में आज एक स्कूल का लोकार्पण करने आये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में उनके प्रशसंक बेकाबू हो गये। भीड़ के अनियंत्रित हो जाने से वहां हंगामे के हालात हो गये। इस पुलिस ने धोनी के प्रशसंकों पर लाठियां भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ा। धोनी करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में रुकने के बाद सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये। उसके बाद भीड़ वहां छंट गई।