
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इस बार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। देर रात 02:30 बजे पाक ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।