
नालागढ़ः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के पंजेहरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार युवक को टक्कर के बाद गेट से टकराई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं समेत एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।


युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि दोनों घायल महिलाओं का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।