NationalBJP नेता की गोली मारकर हत्या

BJP नेता की गोली मारकर हत्या

Date:

Innocent Heart School

गोहानाः सोनीपत के गोहाना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहर की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा हैकि हमलावारों ने उन्हें 2 गोली मारी, जिसमें एक गोली माथे पर और दूसरी पेट में लगी। घटना को अंजाम पड़ोसी ने दिया है। उनकी हत्या को लेकर दो तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। एक जमीन को लेकर तो दूसरा सरपंची को लेकर। शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस जांच कर रही है। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा गांव जवाहरा के रहने वाले थे।

शुक्रवार को उन्होंने गांव में अपने परिवार और बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया था। रात करीब 9 बजे वह अपने घर के पास थे। उसी समय एक पड़ोसी पिस्तौल लेकर आया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में घुस गए। हमलावर ने वहां जाकर उसे दूसरी गोली मारी। एक गोली उसके माथे और दूसरी पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हमलावर भाग गया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। उसे खानपुर कलां गांव स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी हत्या को लेकर गांव में जमीनी विवाद की चर्चा है। दूसरी बात यह कि 2022 में उसकी पत्नी कोमल ने सरपंच का चुनाव लड़ा था और मामूली अंतर से हार गई थी। उसका विरोधी कृष्ण सरपंच बन गया था। कृष्ण सरपंच के साथ आशा वर्कर का भी काम करता था। इस पर सुरेंद्र की पत्नी कोमल ने कोर्ट की शरण ली थी। कृष्ण को एक पद छोड़ने के आदेश दिए गए थे। उसने कोई पद नहीं छोड़ा, जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने 17 फरवरी को कृष्ण को सरपंच पद से हटा दिया था। सुरेंद्र की हत्या को भी सरपंच विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Latest YouTube Videos

Disclaimer: All news on Encounter India is computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Advertisement Space

Most Popular

Recently News

You Must Know

तेज रफ्तार Swift Car ने 3 युवकों को कुचला, मौत

डूंगरपुरः तेज रफ्तार कार द्वारा 2 बाइक सवार 3...

25 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, देखें CCTV

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रमज़ान की सेहरी...

आंगन का पानी निकालने दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की मौत

जबलपुरः जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।...

Tiger Point में भीषण आग से जली 9 दुकानें, जंगल को भी चपेट में लिया

छत्तीसगढ़ः हिल स्टेशन मैनपाट के टाइगर प्वाइंट इलाके में...

अस्पताल के बाहर महिलाओं ने की युवक की छितर परेड, देखें Video

पंचकूलाः जिले के एक अस्पताल के बाहर महिलाओं द्वारा...

Punjab News: हथियार बरामद करने गई पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

लुधियानाः जिले के खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव सीहां दौद...

पुलिस जवानों ने किया होली का बहिष्कार, देखें वीडियो

अजमेरः पुलिस जवानों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर...

India News

25 वर्षीय युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, देखें CCTV

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रमज़ान की सेहरी...

आंगन का पानी निकालने दौरान हुए विवाद में व्यक्ति की मौत

जबलपुरः जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।...

Tiger Point में भीषण आग से जली 9 दुकानें, जंगल को भी चपेट में लिया

छत्तीसगढ़ः हिल स्टेशन मैनपाट के टाइगर प्वाइंट इलाके में...

पुलिस जवानों ने किया होली का बहिष्कार, देखें वीडियो

अजमेरः पुलिस जवानों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर...

पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां; मुठभेड़ में 4 घायल, देखें वीडियो

मथुरा: थाना कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस और आधा दर्जन...

दो पक्षों में विवाद सुलझाने गए ASI पर हमला, मौत

मुंगेरः दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए ASI संतोष...

Social Media पर चंदे के नाम पर हो रही ठगी

सहारनपुर: साइबर ठगों द्वारा ठगी मारने के अनोखे तरीके...

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

सीवानः जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में 2 बाइक...
error: Content is protected !!