
बोगोटा : दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी-उत्तर में स्थित कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत की खबर है। 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत कार्य जारी है। यहां भारी बारिश के बाद यह भूस्खलन हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सचेत किया कि इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने लोगों से इस जगह को खाली कर देने की अपील की, ताकि और लोग हताहत नहीं हों। भूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे। बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मेयर कार्लोस माया ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से यह भी अपली की है कि भूस्खलन अब भी जारी है। ऐसे में लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।