
नई दिल्ली : सवारियों से भरी बस हादसाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेरयाथ के मोघला कांचीमूड इलाके में एक मिनी बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई। जिस कारण बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर दहशत का माहौल बन गया। मौके के मौजूद लोगों ने सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार 30 यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गम्भीर चोट नही आई। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचनाा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।