
ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने वाले को पांच हजार रुपए जुर्माना करने का तुगलकी फरमान जारी करना सरासर ग़लत और जनविरोधी है यह बात एक जारी प्रेस बयान में ऊना ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य सीमा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश व प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी और मंंदी के कारण जनता परेशान हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है और भर्तियों में भी हेराफेरी कर चहेतों को लाभ देने की कोशिशें की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सेना भर्ती के दौरान भी युवाओं ने कथित हेराफेरी को लेकर ऊना में रोड़ जाम किया। इससेे पूर्व भी ऊना में सेना भर्ती के दौरान ऐसे मामलों में शिकायतें रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों की बजाय यू-टर्न वाली सरकार बनकर रह चुकी है। प्रदेश सरकार के फैसलों पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि अगली ही सुबह तक सरकार अपने लिए फैसले पर यू-टर्न ले सकती है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में बेटियों को भी दोहरी नजर से देखा हो उस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों से उभ चुके हैं।