Himachalराज्य सरकार पर भाजपा की जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी

राज्य सरकार पर भाजपा की जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी

Date:

Innocent Heart School

महिलाओं की उपस्थिति रही प्रभावी

भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं जताया आभार

ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रैली में कुटलैहड़ से लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने इस विशाल भागीदारी के लिए कुटलैहड़ के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति दर्शाती है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से नाराज है और भाजपा के नेतृत्व में अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के वादे केवल खोखले साबित हुए हैं और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा अव्यवस्थित प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है।

इस जन आक्रोश रैली में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखी गई, जो यह दर्शाता है कि वे भी राज्य सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। साथ ही, महिलाओं के लिए चलाए जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को भी या तो रोक दिया गया है या फिर उनके लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर संतोष सैनी आदि सैकंडों महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार पर कुटलैहड़ की हर महिला का अभी तक 39,600  रुपए का कर्ज है, क्योंकि सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटी में महिलाओं को प्रति माह 1500 देने का वादा किया था। 27 माह सुक्खू सरकार को बने हुए हो चुके हैं।

लेकिन अभी तक कुटलैहड़ में किसी भी महिला को प्रति माह 1500 रुपए नहीं आए हैं। कुटलैहड़ से आईं अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के समय उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का लाभ मिला था, लेकिन अब इन योजनाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है। पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि भाजपा इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज बनेंगे और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा की विचारधारा और उपलब्धियों को पहुंचाएं ताकि जनता सही निर्णय ले सके।

इस जन आक्रोश रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बंगाणा राजेंद्र मालागढ़, डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल से राज कुमार वर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, सूरम सिंह,सुभाष शास्त्री के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vashist Public School AD
spot_imgspot_img

Latest YouTube Videos

Disclaimer: All news on Encounter India is computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95011-99782 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया Encounter Newspaper को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Advertisement Space

Most Popular

Recently News

You Must Know

जालंधर : रोजर के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 8वां आरोपी गिरफ्तार

बड़ा खुलासा : लारेंस के करीबी गैंगस्टर भानु राणा...

Punjab News: Reel बनाने के लिए असला खरीदना पड़ा महंगा, 3 गिरफ्तार

लुधियाना: सीआईए स्टाफ की टीम ने अवैध पिस्तौल की...

Punjab News: Marriage Palace के बाहर गोलियां चलाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सदर...

Punjab News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुर: एसएसपी आदित्य के दिशा निर्देशों पर थाना सिटी...

निशुल्क शिविर में करीब 30 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई

ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद और...

Jalandhar News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्ती से...

India News

Train पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, मची खलबली

उत्तरप्रदेशः प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली रेलवे ट्रैक पर...

मिल संचालक ने बुजुर्ग किसान को बुरी तरह पीटा, लगाए चोरी के आरोप

बलौदाबाजारः जिले में राइस मिल के मालिक द्वारा एक...

Actor Manoj Kumar पंचतत्व में विलीन, पहुंची कई Bollywood हस्तियां

मुंबईः एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार शनिवार को पंचत्तव में विलीन...

Online Gaming में हारा डेढ़ Lakh, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

पूर्णियाः पॉलिटेक्निक छात्र की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या...

बड़ी खबरः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी की Z सिक्योरिटी में कटौती

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम स्व. मनमोहन...

5 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

नई दिल्ली: नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस...

चलती Thar पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मां-बेटे बाल-बाल बचे

गोरखपुरः देर रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर थार पर...

सड़क पर चलती बस बनी आग का गोला, देखें वीडियो

कोटाः शहर के नयापुरा इलाके में यात्रियों को ले...
error: Content is protected !!