
शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल कूद, सामाजिक, प्रशासनिक, पत्रकारिता, व बहादुरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया गया मातृशक्ति गौरव सम्मान…

बद्दी (सचिन बैंसल)। रविवार को बद्दी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्व सहायता संगठन द्वारा मातृशक्ति गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बददी की लगभग एक दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य अपने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा अपने कार्य से हटकर कुछ नया कर गुजरने वाली महिलाओं को सम्मान देकर अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन विजय गुप्ता लाम्बा रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बददी मलिा थाना प्रभारी रीता व एक्सिओम कंट्रोल्स लिमिटेड की निदेश्शक अक्षिता गुप्ता रही। अपने सम्बोधन में विजय गुप्ता लाम्बा ने कहा कि महिला आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। और आज के परिवेश में किसी भी महिला को गलत आंकना हमारे समाज की नाकामी है। आज महिला भारतीय सेना में लेफटिनेंट जनरल जैसे सर्वाेच्च पद पर अपनी सेवायें देकर महिलाओं को गौरव बढा रही हैं। दूसरी ओर वही महिला एक पानी की तरह है जो एक दिन एक बेटी, एक बहन, एक पत्नि और एक मां बनकर समाज व देश को सुशोभित करती है। इसलिए महिला का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि हर पल होना चाहिए और यह हमारा कतब्र्य भी है।
महिला थाना प्रभारी रीता ने अपने सम्बोधन कहा कि आज की लडकियों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार ने अनेक योजनायें चलाई हैं जैसे किसी भी संकट के समय कोई भी महिला 1098 पर काल कर सकती है इसके इलावा शक्ति बटन एप्प भी मोबाईल में डाउनलोड कर सकती हैं तथा गुडिया हेल्पलाईन नम्बर 1515 पर अपनी शिकायत उपलोड कर सकती हैं जो किसी भी संकट के समय उनके लिए सहयोगी है
इन्हें दिया गया मातृशक्ति गौरव अवार्ड :- तमन्ना को कला एवं नृत्य, वैश्णवी को योग, सलोनी हैंडबाल, वसुन्धरा अग्रवाल को स्वरोजगार, भावना ओबरॉय को पत्रकारिता, संतोष डोगरा महिला पुलिस, कृष्णा बंसल, रेनू बाला पर्यावरण, ऋचा राणा, ईशिका बंसल, नीलम सिंह, रजनी कुमारी, नीलिमा शर्मा, चन्द्र किरण, मीना देवी, अनिता शर्मा, अमनदीप, अमरजीत कौर, माया देवी, खुशी ठाकुर, सलोनी ठाकुर, कृष्णा शर्मा, अमृतांजलि, प्रियांशी, सुमंगला, काजल धीमान, रशमी सूद, नीशि गौतम, विजय कुमारी आदि पांच दर्जन से अधिक महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मातृशक्ति गौरव सम्मान से नवाजा गया।
सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष कलिप शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम बददी की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से रोटरी क्लब बददी, लॉयन्स क्लब बददी, प्रेस क्बल बददी, एनयूजे आई, भोजिया डेन्टल कॉलेज, आर्य समाज बीबीएन, लेजेन्डस मार्शल आर्टस, गददी समुदाय बीबीएन तथा अनेक महिला संगठनों का विशेष सहयोग रहा है। और हम आगे भी महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।