भुट्टो ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, अनुराग ठाकुर का जताया आभार
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 62 पंचायतों के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत 1088 परिवारों को मकानों की स्वीकृति देने पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर का कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से आभार प्रकट किया। दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है और विपक्ष को प्रधान मंत्री ने यह साबित भी कर दिया कि हिमाचल प्रदेश की जनता को भारत के प्रथम स्थान पर प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।
दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की 62 पंचायतों के परिवारों को प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत 1088 मकानों की स्वीकृति मिलना अपने आप में गरीब परिवारों को बहुत बड़ा लाभ मिला है। भुट्टो ने कहा कि भाई अनुराग सिंह ठाकुर का कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता पर पूरा आशीर्वाद बना हुआ है और उनके अथक प्रयासों से ही कुटलैहड़ को इतनी बड़ी स्वीकृति मिली है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में केंद्र सरकार से करोड़ो की योजनाओं को अनुराग सिंह ठाकुर ने लाकर धरातल पर उतारा है उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान बनाने की स्वीकृति मिली है। बह वास्तव में इस योजना के जरूरतमंद परिवार थे और वर्षो से उनके मकान कच्चे थे। अब उनको पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिलने पर उनका सपना पूरा हो रहा है। इस मौके पर महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ ,सूरम सिंह,सुदर्शन शर्मा,अरुण मनकोटिया आदि मौजूद रहे।