
ऊना/सुशील पंडित: भंजाल गांव से महिला हॉकी की खिलाड़ियों ने जिला परिषद चैतन्य शर्मा के समक्ष मांग रखी थी कि उनको हॉकी की किट और ग्राउंड ठीक करवा कर दिया जाये। ताकि सभी खिलाड़ी ग्राउंड में हॉकी का अभ्यास कर सकें। आर्थिक तंगी के कारण हॉकी किट न होने के कारण सभी खिलाडी खेल नही पा रही थी। इनमे कुछ खिलाड़ी स्टेट और नेशनल खेल चुकी हैं। लेकिन उनके पास हॉकी स्टिक और बाकी सामान ना होने के कारण वह खेल पाने में असमर्थ थी। इस पर जिला परिषद चैतन्य शर्मा ने सभी खिलाड़ियों की मांग को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्टरी राजीव मेहता के समक्ष रखा।

महिला हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी 20 खिलाड़ियों को किक उपलब्ध कराई गई। जिसमें हॉकी का पूरा समान नेट हॉकी बॉल खिलाड़ियों की ड्रेस इत्यादि शामिल हैं। खिलाड़ियों द्वारा की गई मांग जिला परिषद चैतन्य शर्मा द्वारा पूरी किए जाने पर सभी महिला खिलाड़ियों ने जिला परिषद चैतन्य शर्मा जी का धन्यवाद किया। ओर चैतन्य शर्मा से वादा किया कि हम सभी खूब मेहनत करेगी। कुछ लड़कियां जो स्टेट और नेशनल के चुकी हैं उनका सपना इंडियन हॉकी टीम में खेलने का है। जिसे वह अपनी मेहनत से हासिल करना चाहती हैं। ताकि अपने प्रदेश और देश का नाम ऊंचा कर सकें। इन खिलाड़ियों को दी गई हॉकी किट अंजू बाला, शिवालिका तनिष्का, वैशाली ठाकुर, भानु प्रिया, शीतल राणा, प्रियंका, रूबी भावना, संजना, आकृति, रितिका, कुमकुम, अदिति, रितु, नेहा, कशिश, प्रियंका रानी, प्रेरणा देवी, प्रियंका इत्यादि शामिल है।