
चंबा : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले और पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को चंबा के तीसा के चार और लोगों के सैंपल जांच के बाद पोजिटिव मिले हैं। सभी चंबा के तीसा इलाके से संबंध रखते हैं। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव आरडी धीमान ने चार मामलों की पुष्टि की है। बता दें कि तबलीगी जमात से जुड़े 11 लोग अब तक हिमाचल में कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं।
Read: लॉकडाउन: देश की बड़ी दाखिला परीक्षाएं स्थगित, तैयार होगा नया शेड्यूल…
साहो क्षेत्र की 13 पंचायतें पूरी तरह सील कर दी गई हैं। पूरे इलाके में सख्ती बढ़ाने के साथ हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। कांगड़ा जिले का तब्लीगी जमात का युवक 17 से 20 मार्च तक चंबा के साहो क्षेत्र में ठहरा थां उसी के जरिये अब चार नए मामले में ये संक्रमण सामने आया है। दरअसल, कांगड़ा के इंदौरा के रहने वाले एक जमाती की रिपोर्ट 5 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। यह मरीज तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद चंबा के तीसा के साहो इलाके में रुका था। इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद इलाके में इसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की गई। इसी जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के 11 लोगों के सैंपल लिए। अब सोमवार रात इन सभी 11 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बाकी सात सैंपल नेगेटिव आए हैं।