मुबंईः बॉलीवुड एक्टर आज सुबह कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए। उनकी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय प्रवीण डबास को मुंबई के बांद्रा के होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण आईसीयू में भर्ती है और उनकी इस हालत काफ़ी नाज़ुक है। बताया जा रहा हैकि हादसे के वक्त प्रवीण डबास ख़ुद ही कार चला रहे थे। कार का आज सुबह कितने बजे और कहां एक्सीडेंट हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। अभी होली क्रॉस अस्पताल की ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
प्रवीण दाबास की पत्नी प्रीति झिंगियानी ने कहा है, ” मैं और मेरा परिवार इस हादसे के बाद इस वक्त बेहद शॉक में हैं। मेडिकल अपडेट के मुताबिक, उन्हें सीरियस कंसशन (सिर पर चोट लगने के बाद की स्थिति) है। ये जानने के लिए कहीं उन्हें और अधिक डैमेज तो नहीं हुआ है, डॉक्टर सीटी स्कैन और अन्य तरह के टेस्ट कर रहे हैं। फिलहाल वो ज़्यादा मूव नहीं कर पा रहे हैं। वो (हादसे से पहले) रात को लीग के वर्कलोड के चलते काफ़ी बिजी थे। सुबह-सुबह कार चलाते वक्त वो इस कार हादसे का शिकार हुए हैं।
बता दें कि प्रवीण ने दिल्लगी, मॉनसून वेडिंग, खोसला का घोंसला, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई, मैंने गांधी को नहीं मारा, ये है जिंदगी, कुछ मीठा हो जाए, इंदु सरकार, रागिनी MMS 2, जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। हाल ही में सीधे ओटीटी (अमेज़न प्राइम) पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ में भी दिखाई दिये थे। साल 2011 में उन्होंने फ़िल्म ‘सही बंदे, गलत धंधे’ नामक फिल्म का निर्देशन भी किया था। साल 2020 में प्रवीण दाबास ने भारत में प्रो-पंजा लीग टूर्नामेंट भी लॉन्च किया था और लॉन्च के मौके पर खेल मंत्री किरण रिजूजु और बॉक्सर विजेंदर सिंह भी मौजूद थे।