
मुंबई : बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने हस्बैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान मौज मस्ती कर रही बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो डालकर फैंस को अपडेट कर रही हैं। बिपाशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण का एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें करण सिंह ग्रोवर समुद्र के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं और सनबाथ का मजा ले रहे हैं। लेकिन, तेज धूप में वह परेशान होते दिख रहे हैं। इस तरह एक्टिंग कर रहे हैं जैसे उनके बाजुओं पर आग रख दी गई हो। सनबर्न की वजह से उनकी बॉडी टैन दिख रही है। करण के इस वीडियो को बिपाशा बसु ने बनाया है। वीडियो बनाते समय करण की हालत पर बिपाशा हंस रही हैं। इस वीडियो के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है ‘मंकी लव’।