
नई दिल्ली: आमिर खान की लाडली आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात करती नजर आती हैं। उन्होंने बहुत पहले ही नुपूर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है और अब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। ये फोटोज आइरा खान के बॉयफ्रेंड ने ही शेयर की हैं।

आइरा खान अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आती हैं और इन दिनों वो उनके साथ शहरी की भीड़भाड़ से कहीं दूर बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। नुपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। आपको बता दें, नुपूर शिखरे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के फिटनेस कोच हैं। दोनों की नजदीकियां लॉकडाउन के दौरान बढ़ी जब आइरा ने अपनी फिटनेस पर काम करने की ठानी।

लॉकडाउन के दौरान ही नुपूर आइरा की जिंदगी में आए और दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं जिनमें इन्हें साथ वर्कआउट करते देखा जा सकता है। आइरा ने खुद अपना इस रिलेशनशिप को लोगों के सामने कबूला था और इस कुबूलनामे के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं।
बर्फीली की वादियों में बाॅयफ्रेंड संग दिखी आमिर खान की लाडली, देखें तस्वीरें…
एक तरफ जहां आमिर खान निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं, वहीं उनकी बेटी आइरा खान इस मामले में बेहद बोल्ड हैं। वो अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर इजहार करती दिख जाती हैं। उनके कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। नुपूर अब आइरा के फैमिली फंक्शंस में भी नजर आ जाते हैं।